विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2012

इंडिया ओपन में सायना की हार, सिंधु का बड़ा उलटफेर

खिताब की दावेदार मानी जा रही साइना नेहवाल को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा जबकि पी कश्यप और पीवी सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: खिताब की दावेदार मानी जा रही साइना नेहवाल को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा जबकि पी कश्यप और पीवी सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की पांचवें नबंर की खिलाड़ी साइना अपनी फार्म में नहीं दिख रही थी, जिससे उन्हें यहां सिरी फोर्ट परिसर में 39 मिनट तक चले महिला एकल मैच में दुनिया की 12वीं रैंकिंग की कोरिया की यौन जू बाई से 19-21, 10-21 से मात मिली।

हालांकि युवा खिलाड़ी पीवी सिंधू (विश्व रैंकिंग में 27वें नंबर पर काबिज) ने भी शानदार खेल दिखाते हुए आठवीं वरीय कोरिया की जि हुन सुंग को 21-17, 22-20 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में कश्यप ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना पर 15-21, 21-14, 22-20 से जीत दर्ज कर ओलिंपिक उम्मीदों को कायम रखा। अब राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी भारतीय को ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चेन जिन पर जीत दर्ज करनी पड़ेगी।

वहीं उनके दोस्त अजय जयराम दुनिया के नंबर मलेशिया के एक ली चोंग वेई से 21-16, 15-21, 21-5 से शिकस्त को नहीं टाल सके।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने इंडोनेशिया की विटा मारिसा और नादया मेलाटी से एबीसी टूर्नामेंट में मिली हार का बदला चुकता किया और उन्हें 50 मिनट में 16-21, 21-15, 21-17 से मात दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पी कश्यप, Saina Nehwal, ओलिंपिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com