विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2012

बेंगलुरु में बैडमिंटन अकादमी बनाना चाहती हैं साइना

बेंगलुरु में बैडमिंटन अकादमी बनाना चाहती हैं साइना
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी योजना बैडमिंटन अकादमी बनाने की हैं क्योंकि यहां के लोगों की इस खेल में काफी दिलचस्पी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी योजना बैडमिंटन अकादमी बनाने की हैं क्योंकि यहां के लोगों की इस खेल में काफी दिलचस्पी है। लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने कहा कि वह रीयल स्टेट फर्म कम्यून इंडिया और खेल कंपनी टारगेट गेम्स फैसिलिटिज से इस योजना के लिए चर्चा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके सहयोग से मुझे बेंगलूर में बैडमिंटन के लिए कुछ अच्छा करने की उम्मीद है। मुझे बेंगलुरु में इस खेल के लिए दिलचस्पी दिखती है।’’ इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रकाश पादुकोण अकादमी का उदाहरण देते हुए कहा कि बेंगलुरु बैडमिंटन के लिए अच्छा स्थान है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal, Bengaluru, Badminton Academy, साइना नेहवाल, बेंगलुरु, बैडमिंटन अकादमी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com