भारतीय बैडमिंटन की शीर्ष स्टार तथा मौजूदा चैम्पियन सायना नेहवाल का इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट में लगातार दूसरे वर्ष खिताबी जीत हासिल करने का सफर शनिवार को उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी की जुलियन शेंक ने खत्म कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता:
भारतीय बैडमिंटन की शीर्ष स्टार तथा मौजूदा चैम्पियन सायना नेहवाल का इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट में लगातार दूसरे वर्ष खिताबी जीत हासिल करने का सफर शनिवार को उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी जर्मनी की जुलियन शेंक ने खत्म कर दिया।
दूसरी विश्व वरीय सायना को इंडोनेशिया ओपन के महिला एकल के सेमीफाइनल में शनिवार को शेंक ने 21-12, 13-21, 14-21 से हरा दिया।
पिछले चार वर्ष से लगातार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली सायना ने इंडोनेशिया ओपन खिताब तीन बार, 2009, 2010 तथा 2012 में हासिल कर चुकी हैं।
चौथी वरीयता प्राप्त शेंक ने सायना को इस्तोरा गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हुए मुकाबले में 51 मिनट में मात दी।
सायना और शेंक के बीच शनिवार को हुए मैच का पहला गेम ही काफी संघर्षपूर्ण रहा जिसमें एक समय 5-6 से पीछे चल रही शेंक ने वापसी करते हुए गेम को 12-6 पर पहुंचा दिया, लेकिन सायना ने भी नाटकीय मोड़ देते हुए सीधे 15 अंक बटोरते हुए पहला गेम अपने 21-12 से अपने नाम कर लिया।
दूसरा गेम लेकिन शेंक के लिए परिणामी साबित हुआ और उन्होंने सीधे छह अंक बटोरते हुए गेम की शुरुआत की। एक बार निर्णायक बढ़त ले लेने के बाद शेंक को यह गेम जीतने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
तीसरी विश्व वरीय शेंक ने तीसरे गेम में अपने खेल को और सुधारा तथा सायना पर पूरी तरह हावी हो गईं। लेकिन भारतीय प्रशंसकों से मिली हौसलाअफजाई से सायना ने एक बार संघर्ष करते हुए स्कोर को 14-16 तक पहुंचा दिया। लेकिन आखिर में सीधे पांच अंक बटोरकर शेंक ने यह गेम भी जीत लिया।
शेंक और सायना के बीच यह 12वां मुकाबला था जिसमें सायना को चौथी बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि सायना ने शेंक को आठ बार मात दी है।
अब शेंक फाइनल में या शीर्ष वरीय चीन की जुएरूई ली या हांग कांग की प्यू यिन यिप से भिड़ेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं