जीत का जश्न मनाते रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया (AFP फोटो)
लंदन:
रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई। आठवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और मर्जिया ने तीसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्शेलो मेलो को 6-4, 6-2 से हराया।
बोपन्ना और मर्जिया ने शुरू ही से बढ़त बना ली थी और चारों ब्रेक प्वाइंट भुनाए। वह 2011 के बाद सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी भी बन गए।
इस जीत से बोपन्ना और मर्जिया ने सिनसिनाटी और पेरिस में इस जोड़ी के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अब उनका सामना बॉब और माइक ब्रायन और जीन जूलियन रोजर और होरिया तेकाउ के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा । इस फाइनल की विजेता टीम पुरूष युगल में नंबर वन टीम बनेगी।
बोपन्ना का यह दूसरा एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल होगा। वह 2012 में महेश भूपति के साथ फाइनल में पहुंचे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस, रोहन बोपन्ना, फ्लोरिन मर्जिया, एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स, Tennis, Rohan Bopanna, Florin Mergea, Marcelo Melo, Ivan Dodig, ATP World Tour Finals