विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2015

एटीपी : बोपन्ना-मेर्गिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए ब्रायन बंधुओं को हराया

एटीपी : बोपन्ना-मेर्गिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए ब्रायन बंधुओं को हराया
वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत के रोहन बोपन्ना ने रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरीन मेर्गिया के साथ पुरुष युगल वर्ग में शानदार अंदाज करते हुए पहले ही दौर में सर्वोच्च विश्व वरीय अमेरिकी जोड़ी ब्रायन बंधुओं को मात दे दी। बोपन्ना-मेर्गिया ने रविवार की रात ओ2 अरेना में हुए मुकाबले में बॉब और माइक ब्रायन को एक घंटे में 6-4, 6-3 से हरा दिया।

ब्रायन बंधुओं के साथ बोपन्ना-मेर्गिया की यह चौथी भिड़ंत थी, जिसमें बोपन्ना-मेर्गिया को पहली बार हार्ड कोर्ट पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले बोपन्ना-मेर्गिया विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में ग्रास कोर्ट पर मात दे चुके हैं।

पहले सेट में दोनों प्रतिद्वंद्वी जोड़ियों को पांच-पांच बार ब्रेक पॉइंट हासिल करने का अवसर मिला, जिसमें बोपन्ना-मेर्गिया तीन जबकि ब्रायन बंधु दो ब्रेक पॉइंट हासिल कर सके। पहला सेट जीतने के बाद बोपन्ना-मेर्गिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और दूसरे सेट में जीत हासिल करने में उन्हें खास परेशानी नहीं हुई।

दूसरे सेट में ब्रायन बंधुओं ने दो गैरवाजिब फॉल्ट किए, जबकि बोपन्ना-मेर्गिया ने दो अहम ब्रेक पॉइंट हासिल कर मैच अपने नाम किया। भारतीय-रोमानियाई जोड़ी को अब दूसरे दौर में ब्रिटेन के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की चौथी वरीय जोड़ी से भिड़ना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एटीपी टूर्नामेंट, रोहन बोपन्ना, फ्लोरीन मेर्गिया, टेनिस, Tennis, Rohan Bopanna, Florin Mergea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com