रियो डी जेनेरियो:
फ्रांस में आतंकी हमले के बाद रियो में अगले साल होने वाले ओलिंपिक खेलों की सुरक्षा को लेकर भी आयोजक सतर्क हो गए हैं। इस पर रियो डी जेनेरियो के महापौर एडुआडरे पेस का कहना है कि ओलिंपिक खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्राजील के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
पेस ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि सुरक्षा अभियान पूरी तरह से तैयार हो गया है और आगे तक जारी रहेगा।"
उन्होंने कहा, "दुनियाभर की खुफिया एजेंसियां इसमें शामिल होने जा रही हैं।"
पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और भी मजबूत कर दिया गया है। इन हमलों में कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई।
पेस ने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद यह बात कही।
आईओसी के प्रतिनिधि अगले साल 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारियों की प्रगति की जांच के लिए रियो के दौरे पर हैं।
पेस ने कहा कि आईओसी से किसी ने भी सुरक्षा चिंताओं का मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि रियो ओलिंपिक के आयोजन स्थलों के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर आईओसी संतुष्ट है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक्स, पेरिस अटैक, रियो डी जेनेरियो, Rio Olympics 2016, Paris Attack, Olympic Games, Rio De Janeiro