ऑस्कर पिस्टोरियस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
ऑस्कर पिस्टोरियस की प्रेमिका, रीवा स्टीनकैंप की मां बुधवार को रीवा के स्कूल गईं और मृत बेटी द्वारा लिखे भाषण को पढ़ा। रीवा ने मरने से पहले यह भाषण लिखा था जो वह अपने स्कूल में पढ़ना चाहती थी।
जून स्टीनकैंप, पोर्ट एलिजाबेथ शहर में रीवा के पुराने हाई-स्कूल गईं और छात्रों से बात की। स्टीनकैंप ने रीवा का लिखा भाषण पढ़ा जो रीवा ने मरने से पहले लिखा था और 14 फरवरी 2013 को पढ़ने वाली थी। इसी दिन रीवा का कत्ल ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपने घर में किया था।
भाषण में था जिंदगी का हर पहलू
भाषण में हर उस पहलू पर बात की गई है जो रीवा ने अपनी जिंदगी में देखा था-घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंध के साथ-साथ अपने मॉडल बनने के संघर्ष को रीवा ने अपने भाषण में लिखा था। अफ़सोस रीवा इस भाषण को स्कूल के समारोह में पढ़ने के लिए जिंदा नहीं रहीं। 29 साल की रीवा का मर्डर उनके प्रेमी पिस्टोरियस के हाथों समारोह वाले दिन हुआ।
जेल में डालकर यातनाएं न दी जाएं
पिस्टोरियस को जेल से रिहा कर घर में नज़रबंद करने के फ़ैसले पर छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए रीवा की मां ने कि इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। स्टीनकैंप ने कहा, 'मैं पिस्टोरियस से कोई बदला लेना नहीं चाहती। मैं उन्हें कोई नुकसान पहुंचाना नहीं चाहती, वे पहले से अपाहिज हैं। मैं नहीं चाहती कि उन्हें जेल में डालकर यातना दी जाए क्योंकि मैं किसी को परेशानी में नहीं देख सकती। इससे मेरी बेटी मुझे वापस नहीं मिलेगी। अगर कोई मेरे दिल से पूछे तो मैं उनसे बदला लेना नहीं चाहती, जो बीत गया वो बीत गया।'
रीवा की याद में फांउनडेशन
जून स्टीनकैंप ने स्कूल में अपनी बेटी रीवा की याद में पर एक फांउनडेशन लांच किया जो महिलाओं और बच्चों को घरेलू हिंसा से बचाने में काम करेगा।
पैरालिंपिक गोल्ड मेडल विजेता को ग़ैर-इरादतन हत्या के ज़ुर्म में पांच साल की सज़ा हुई है। दक्षिण अफ़्रीकी क़ानून के मुताबिक एक साल जेल में काटने के बाद पिस्टोरियस को घर में नज़रबंद किया गया है। हालांकि सज़ा का एलान होते समय रीवा के परिवार ने फ़ैसले पर नाराज़गी जताते हुए कहा था कि पिस्टोरियस को कम सजा मिली है।
अगर स्टीनकैंप परिवार की तरफ़ से केस दोबारा खोलने का मांग हुई है। ऐसे में हत्या का केस 28 साल के पिस्टोरियस पर चल सकता है और पैरालिंपिक एथलीट को कम से कम 15 साल की सज़ा हो सकती है। इस पर अगले महीने अफ़्रीकी सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई होना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्कर पिस्टोरियस, प्रेमिका की हत्या, रीवा, भाषण, Oscar Pistorius, Rewa Murder, Paralympic Gold Medel Winner, Athelitics