विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

खूबसूरती के मामले बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं रवि किशन की बेटी रीवा, लेटेस्ट तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार

रवि किशन अब फिल्मों से दूर हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. रवि बीजेपी के टिकट से गोरखपुर के सांसद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी फिल्मों में काम करती हैं.

खूबसूरती के मामले बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं रवि किशन की बेटी रीवा, लेटेस्ट तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार
एक्टर से नेता बने रवि किशन की बेटी हैं रीवा किशन
नई दिल्ली:

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन ने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया और साउथ की सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई. रवि किशन अब फिल्मों से दूर हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. रवि बीजेपी के टिकट से गोरखपुर के सांसद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी फिल्मों में काम करती हैं और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं. रीवा किशन की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है और वह खूब वायरल भी होती हैं.

रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने 2020 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. रीवा ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'सब कुशल मंगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.

फिल्म 'सब कुशल मंगल' में रीवा किशन के काम को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय के अलावा प्रियांक शर्मा भी नजर आए थे. फिल्म 3 जनवरी 2020 को थियेटर्स में रिलीज की गई थी.

'सब कुशल मंगल' के बाद भले ही रीवा किसी फिल्म में नजर न आईं हो लेकिन एक्टिंग को लेकर वह काफी पैशनेट हैं और एक अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए मेहनत कर रही हैं.

रीवा किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी हैं. रीवा अपने स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज से फैंस को ट्रीट देती रहती हैं.

बता दें कि रवि किशन के चार बच्चे हैं जिसमें रीवा सबसे बड़ी हैं. रीवा की दो बहनें और एक छोटा भाई है, जिसका नाम सक्षम है. रीवा की तरह ही पिता रवि किशन ने भी काफी संघर्ष के बाद सफलता हासिल की. साल 1991 में रवि किशन को पहली बार फिल्म 'पितांबर' में काम करने का मौका मिला था. इसके बाद रवि शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘आर्मी' और काजोल के साथ फिल्म 'उधार की जिंदगी' में नजर आए. इसके बाद उन्हें लगातार सफलता मिलती गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan's Daughter Riva Kishan, Riva Kishan, रीवा किशन, Riva Kishan Photos, Riva Kishan Latest Photos, Riva Kishan Age, Riva Kishan Son, Riva Kishan Instagram, Riva Kishan Biography, Riva Kishan Date Of Birth, Riva Kishan Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com