विज्ञापन

बिहार की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तेलंगाना में की आत्महत्या, सोशल मीडिया मुलाकात के बाद हाल ही में हुई थी शादी

बिहार की रहने वाली 26 साल की एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने कथित तौर पर साइबराबाद के मियापुर स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली.

बिहार की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तेलंगाना में की आत्महत्या, सोशल मीडिया मुलाकात के बाद हाल ही में हुई थी शादी
Bihar Software Engineer Ishita Yadav
Bihar/Hyderabad:

बिहार की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने तेलंगाना में आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तेलंगाना के साइबराबाद में नई शादीशुदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है. बिहार की रहने वाली 26 साल की एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने कथित तौर पर साइबराबाद के मियापुर स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. आरोप है कि उसके पति ने उससे और ज़्यादा दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान किया था.

इशिता यादव बुधवार (1 अप्रैल) की शाम को अपने अपार्टमेंट के हॉल में छत के पंखे से लटकी हुई मिली. उसे इस हालत में देखने के बाद उसके पति नीरज बंसल ने पुलिस को सूचना दी. हालांकि पुलिस ने नीरज बंसल को गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया पर मुलाकात पटना में शादी

पुलिस के अनुसार, इशिता और नीरज की मुलाकात 2020 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी. इशिता बिहार की रहने वाली थी, जबकि नीरज मध्य प्रदेश का था. दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर इसी साल 20 फरवरी 2026 को पटना में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी कर ली. शादी के बाद, यह जोड़ा हैदराबाद में आकर बस गया, क्योंकि दोनों ही सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम कर रहे थे.

स्टार्टअप में पैसे निवेश करवाने का दवाब

मृतका के माता-पिता के अनुसार, शादी के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं. आरोप है कि नीरज बंसल ने इशिता को और ज़्यादा दहेज के लिए परेशान करना और उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया था. उसने यह भी मांग की थी कि इशिता का परिवार उस स्टार्ट-अप कंपनी में पैसे निवेश करे जिसे उसने हाल ही में शुरू किया था.

मियापुर पुलिस ने इशिता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी मिली थी क्लीन चिट... ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और काली करतूत आई सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com