अपनी आवाज को टेनिस प्रशासकों तक पहुंचाने के लिए भारत के बागी टेनिस खिलाड़ियों ने 'भारतीय टेनिस खिलाड़ी संघ' (आईटीपीए) नाम से एक संगठन की स्थापना की है। पूर्व डेविस कप कप्तान जयदीप मुखर्जी को इसका कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
अपनी आवाज को टेनिस प्रशासकों तक पहुंचाने के लिए भारत के बागी टेनिस खिलाड़ियों ने 'भारतीय टेनिस खिलाड़ी संघ' (आईटीपीए) नाम से एक संगठन की स्थापना की है। पूर्व डेविस कप कप्तान जयदीप मुखर्जी को इसका कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुखर्जी के अलावा इस संगठन के संस्थापक सदस्यों में महेश भूपति, इनरिको पिपर्नो, मनीषा मल्होत्रा, प्रह्लाद श्रीनाथ, सोमदेव देवबर्मन, रोहन बोपन्ना, आदित्य सचदेव, मुस्तफा गौस और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के उपाध्यक्ष कार्ती चिदम्बरम शामिल हैं।
ओलिम्पिक में भारत के लिए एकमात्र पदक जीतने वाले टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने हालांकि खुद को इस संगठन से फिलहाल दूर रखा है।
आईटीपीए ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों के लिए उसकी सदस्यता खुली हुई है। इसके साथ सभी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जुड़ सकते हैं। यह संगठन खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास के लिए काम करेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय टेनिस खिलाड़ी संघ, आईटीपीए, टेनिस संघ, भारत, India, Tennis Organisation, Rebellion Tennis Players