विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2011

इंग्लैंड को हरा वनडे में नंबर दो बन सकता है भारत

विश्व चैम्पियन भारत (117 अंक), श्रीलंका (119) के बाद तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में 130 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: मौजूदा फार्म को देखते हुए इसकी संभावना काफी कम है लेकिन अगर भारत आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड को 4-1 या इससे बेहतर अंतर से हरा देगा तो वह आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। विश्व चैम्पियन भारत (117 अंक), श्रीलंका (119) के बाद तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में 130 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3-2 से श्रृंखला जीती। श्रीलंका को इससे सिर्फ एक अंक मिला और भारत के पास अब दूसरे स्थान पर फिर कब्जा करने का मौका है। भारत को अगर दूसरा स्थान हासिल करना है तो उसे तीन सितंबर से चेस्टर ली स्ट्रीट में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड को 4-1 से हराना होगा या फिर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करना होगा। इस बीच बल्लेबाजों की एकदिवसीय रैंकिंग में विराट कोहली एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में शामिल हो गए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने भी शीर्ष 10 में वापसी की है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वह एक स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड, वनडे, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com