विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

कॉमनवेल्थ खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी पीवी सिंधु

भारतीय ओलिंपिक संघ के सूत्रों के अनुसार 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को चार अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है.

कॉमनवेल्थ खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी पीवी सिंधु
भारतीय बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: रियो ओलिंपिक्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप्स की रजत पदक विजेता स्टार पीवी सिंधु गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय दलों की अगुवाई करेंगी और ओपनिंग सेरेमनी में भारत की फ़्लैग बियरर रहेंगी. भारतीय ओलिंपिक संघ के सूत्रों के अनुसार 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को चार अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है. ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में सिंधू ने महिला एकल में कांस्य जीता था.

इस बार क़रीब 300 खिलाड़ी और अधिकारियों का दल गोल्ड कोस्ट जा रहा है. इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी टुकड़ियों में गोल्ड कोस्ट जा रहे हैं. पिछली बार भी क़रीब इतने ही खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया जहां भारत ने 15 गोल्ड सहित कुल 64 पदक जीते और मेडल टैली में पांचवें नंबर पर रहा था.

पिछली दफ़ा 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के फ़्लैग बियरर का सम्मान ओलिंपिक रजत पदक विजेता शूटर विजय कुमार को दिया गया था. मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में भारत के ध्वजवाहक डबल ट्रैप निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थे जो वर्तमान में खेलमंत्री हैं.

VIDEO: वर्ल्ड बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर घर लौटीं पीवी सिंधु

(इनपुट भाषा से...)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com