विज्ञापन

पी.टी. उषा 11 मेडल के साथ नंबर-1, मिल्खा सिंह टॉप-5 से बाहर, एशियन गेम्स में भारत के 10 सबसे सफल एथलीट

जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय दल अपना इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगा.

पी.टी. उषा 11 मेडल के साथ नंबर-1, मिल्खा सिंह टॉप-5 से बाहर, एशियन गेम्स में भारत के 10 सबसे सफल एथलीट
एशियन गेम्स के इतिहास में पीटी उषा भारत की सबसे सफल एथलीट रही हैं.

एशियन गेम्स की शुरुआत 1951 में भारत की मेजबानी में हुई थी. गेम्स का 20वां संस्करण (एशियन गेम्स 2026) जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक खेला जाना है. भारतीय टीम जापान में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार है. 1951 में आयोजित एशियन गेम्स में 11 देशों ने हिस्सा लिया था. अब ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के सभी 45 सदस्य देश नियमित तौर पर एशियन गेम्स में हिस्सा लेते हैं. कुछ विशेष आमंत्रित टीमें भी होती हैं.

हांगझोऊ में किया था दमदार प्रदर्शन

भारत कुछ उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो एशियन गेम्स के हर संस्करण का हिस्सा रहा है. भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है.

भारत ने 1951 में आयोजित पहले एशियन गेम्स में 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य सहित 51 पदक जीते थे. वहीं, हांगझोऊ में आयोजित आखिरी एशियन गेम्स (एशियन गेम्स 2022) में भारतीय दल ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 106 पदक जीते थे और चौथी सफल टीम रही थी. हांगझोऊ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक सबसे सफल संस्करण रहा है.

किस खेल में जीते कितने पदक?

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत सर्वाधिक पदक जीतने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है. भारत ने पिछले 19 संस्करणों में 183 स्वर्ण, 238 रजत और 357 कांस्य सहित कुल 778 पदक जीते हैं. भारत को एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स में मिले हैं. एथलेटिक्स में 85 स्वर्ण, 102 रजत और 96 कांस्य सहित भारत ने कुल 283 पदक जीते हैं. इसके अलावा, भारत को निशानेबाजी में 80, कुश्ती में 65, और मुक्केबाजी में 61 पदक मिले हैं.

किस भारतीय एथलीट ने जीते हैं सबसे अधिक मेडल

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे सफल एथलीट पीटी उषा रही हैं. पीटी उषा ने 4 स्वर्ण और 7 रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं. इस लिस्ट में सानिया मिर्जा से लेकर मिल्खा सिंह तक हैं. पीटी उषा के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस है.  जिन्होंने अलग-अलग स्पर्धाओं में 5 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज जीते हैं. 

जबकि मनु भाकर के कोच रहे जसपाल राणा, जिनका पिछले दिनों निधन हुआ था, वो सबसे सफल निशाने बाज हैं और लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने शूटिंग में कुल 8 मेडल जीते थे, जिसमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं. सानिया मिर्जा 8 मेडल के साथ चौथे और परदुमन सिंह बराड़ 5 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर हैं. वहीं मिल्खा सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं.

एशियन गेम्स में सबसे सफल भारत एथलीट
खिलाड़ी का नामखेलगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल मेडल
पीटी उषाएथलेटिक्स47011
लिएंडर पेसटेनिस5038
जसपाल राणाशूटिंग4228
सानिया मिर्जाटेनिस2338
परदुमन सिंह बराड़एथलेटिक्स3115
मिल्खा सिंहएथलेटिक्स4004
मंजीत कौरएथलेटिक्स3104
एम.आर. पूवम्माएथलेटिक्स3014
नवनीत गौतमकबड्डी3003
राकेश कुमारकबड्डी3003

किस देश ने जीते हैं सबसे अधिक पदक

सर्वाधिक पदक जीतने वाले देशों में पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर जापान, तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया और चौथे स्थान पर ईरान है. चीन ने 1,674 स्वर्ण, 1,105 रजत और 791 कांस्य सहित 3,570 पदक जीते हैं. जापान ने 1,084 स्वर्ण, 1,104 रजत और 1,054 कांस्य पदक सहित कुल 3,242 पदक, दक्षिण कोरिया ने 787 स्वर्ण, 722 रजत और 916 कांस्य सहित कुल 2,425 पदक और ईरान ने 192 स्वर्ण, 202 रजत और 217 कांस्य पदक सहित कुल 611 पदक जीते हैं. ईरान के स्वर्ण पदकों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से कुल पदक कम होते हुए भी वो पदक तालिका में भारत से ऊपर है.

भारत के पास एशियन गेम्स 2026 में ईरान स्वर्ण पदक जीतने के मामले में पीछे छोड़ते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल करने का मौका है. भारतीय दल हांगझोऊ एशियन गेम्स के सर्वाधिक 106 पदकों के रिकॉर्ड को भी बेहतर करने की कोशिश करेगा.

(इनपुट -आईएएनएस)

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा नंबर-1, सचिन से आगे रोहित, इस साल सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 भारतीय

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान पहला टी20: अभिषेक या संजू, कौन करेगा वैभव के साथ ओपनिंग? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Pilavullakandi Thekkeparambil Usha, Leander Paes, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com