विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2013

वी विष्णु प्रसन्ना ने ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया

वी विष्णु प्रसन्ना ने ग्रांड यूरोप अल्बेना शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में बुल्गारिया के ग्रैंडमास्टर बोरिस चातालबाशेव को हराकर नया ग्रैंडमास्टर दर्जा हासिल कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अल्बेना: वी विष्णु प्रसन्ना ने ग्रांड यूरोप अल्बेना शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में बुल्गारिया के ग्रैंडमास्टर बोरिस चातालबाशेव को हराकर नया ग्रैंडमास्टर दर्जा हासिल कर लिया।

लगातार चौथी बाजी जीतने के साथ ही प्रसन्ना ने परफेक्ट स्कोर लेकर अर्जेंटीना के सैंड्रो मारेको के साथ पोडियम पर स्थान हासिल किया।

फिडे नियमों के तहत ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी 2500 ईएलओ रेटिंग का आंकड़ा भी उन्होंने पार कर लिया।

भारत के सर्वोच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के मैनुअल वालेस को हराया। उनके अब चार में से तीन अंक है। उन्होंने सफेद मोहरों से दो बाजियां जीतीं, लेकिन काले मोहरों से दोनों बाजियां ड्रॉ रहीं।

अश्विन जयराम ने तुर्की के युर्तसेवन मेलिह से ड्रॉ खेला, जबकि अनुराग महामल ने रूस के विक्टोरिया तारासोवा को हराया। स्वप्निल घोपड़े को आर्मेनिया के टी पेट्रोसियन ने मात दी जबकि सागर शाह ने बुल्गारिया के जानेव पावेल को हराया। एन राघवी तुर्की के ओगुल्कान के से हार गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वी विष्णु प्रसन्ना, ग्रैंडमास्टर खिताब, प्रसन्ना, V Vishnu Prasanna, Grandmaster, Prasanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com