भारतीय शूटर प्रकाश नंजप्पा (बाएं) का फाइल फोटो. (सौजन्य- AP)
नई दिल्ली:
भारत के प्रकाश नंजप्पा ने आईएसएसएफ विश्व कप की 50 मीटर पुरुष पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहकर 2016 रियो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल किया। यह चैम्पियनशिप अजरबेजान के गबाला में चल रही है।
बेंगलुरू के रहने वाले 39 साल के नंजप्पा छठे निशानेबाज हैं, जिन्होंने अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए देश को कोटा स्थान दिलाया है। दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी नंजप्पा ने क्वालीफिकेशन में 567 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में आठवें शॉट के बाद 70.1 अंक ही जुटा पाने के कारण वह स्पर्धा से बाहर हो गए।
एक अन्य भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने भी स्पर्धा में हिस्सा लिया और वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। जीतू ने पहले ही रियो के लिए कोटा हासिल कर लिया है।
नंजप्पा और जीतू के अलावा पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग, अपूर्वी चंदेला और गुरप्रीत सिंह 2016 खेलों के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं।
दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2013 विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले नंजप्पा को उसी साल ग्रेनाडा में विश्व कप के दौरान चेहरे के दाईं ओर लकवा मार गया था। इससे उबरने के बाद उन्होंने अक्टूबर 2013 में तेहरान में एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रकाश नंजप्पा, आईएसएसएफ विश्व कप, पुरुष पिस्टल स्पर्धा, शूटिंग, Prakash Nanjappa, ISFF World Cup, Mens Pistol, Shooting