विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2012

हॉकी सम्भावितों की संख्या घटाकर 33 की गई

हॉकी इंडिया (एचआई) की चयन समिति ने आने वाले दिनों में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए सम्भावित खिलाड़ियों की संख्या सोमवार को 48 से घटाकर 33 कर दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) की चयन समिति ने आने वाले दिनों में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए सम्भावित खिलाड़ियों की संख्या सोमवार को 48 से घटाकर 33 कर दी है।

तीन दिन चले ट्रायल के बाद 33 खिलाड़ियों को सम्भावित सूची में जगह मिली। यह ट्रायल पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में 27 अक्टूबर को समाप्त हुआ।

एचआई के चयनकर्ता बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा और थोएबा सिंह ने सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह और मुख्य कोच माइकल नॉब्स के साथ विचार-विमर्श के बाद 33 खिलाड़ियों का चयन किया।

लांकों इंटरनेशनल सुपर सीरीज, जिसका आयोजन पर्थ में 22 से 25 नवम्बर के बीच होना है, के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन जल्द ही किया जाएगा।

इसके बाद टीम एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी (मेलबर्न, 1-9 दिसम्बर) और दूसरी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (दोहा, 20-27 दिसम्बर) में हिस्सा लेगी।

सम्भावित टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, पीटी राव, श्रीनिवास राव
फुलबैक : वीआर रघुनाथ, संदीप सिंह, रुपिंदरपाल सिंह, हरबीर सिंह, अमित रोहिदास, सम्पत मेलाराम
हाफबैक : सरदार सिंह, कोथाजीत सिंह, बीरेंद्र लाकरा, मनप्रीत सिंह, एमबी अयप्पा, प्रदीप मोर, गुरमेल सिंह, विवेक धार
फारवर्ड : एसवी सुनील, गुरविंदर सिंह चांडी, चिंगलेनसाना सिंह, शिवेंद्र सिंह, दानिश मुज्तबा, एसके उथप्पा, प्राधान्ना सोमन्ना, नितिन थिमय्या, युवराज वाल्मिकी, धर्मवीर सिंह, अक्षदीप सिंह, एमजी पोनाचा, प्रबदीप सिंह, पीएल थिमन्ना, सुखदेव सिंह और गुरप्रीत सिंह।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी, Hockey, सम्भावितों की संख्या, Team Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com