विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

'विश्व कप में जीत के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया'

पोंटिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि हम विश्व कप में पसंदीदा टीम हैं या नहीं। यह पूरी तरह से अप्रासांगिक है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बेहतरीन हैं लेकिन उनकी टीम लगातार चौथी बार विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। यह पूछने पर कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब का दावेदार नहीं बताया जा रहा है इस पर पोंटिंग ने कहा कि वह इसकी परवाह नहीं करते। पोंटिंग ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि हम विश्व कप में पसंदीदा टीम हैं या नहीं। यह पूरी तरह से अप्रासांगिक है। हां, हम एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष पर हैं लेकिन हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।" पोंटिंग इस भविष्यवाणी से भी सहमत नहीं है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप खिताब के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त नहीं हूं कि इस तरह के टूर्नामेंट में पंसदीदा और गैर पसंदीदा का कोई मतलब होता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बेहतरीन हैं।" पोंटिंग ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में मिली 6-1 की जीत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।" इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबलों में पोंटिंग अंगुली की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। पोंटिंग ने भारत के साथ रविवार को खेले जाने वाले अभ्यास मैच में अपने खेलने की उम्मीद जताई। पोंटिंग ने कहा, "माइकल हसी का विश्व कप से बाहर होना हमारे लिए बड़ा झटका है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि उनकी जगह पर शामिल किए गए कैलम फग्र्यूसन और नाथन हॉरिट्ज की जगह शामिल किए गए जेसन क्रेजा अहम भूमिका निभाएंगे।" विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का पहला अभ्यास मैच भारत के साथ रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पोंटिंग, टीम, अप्रासांगिक, विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com