विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

पीएम मोदी ने डेनमार्क ओपन खिताब जीतने पर बैडमिंटन स्टार श्रीकांत को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर किदांबी श्रीकांत को बधाई दी और कहा कि आपकी शानदार जीत से हर भारतीय गौरवान्वित और खुश महसूस कर रहा है.

पीएम मोदी ने डेनमार्क ओपन खिताब जीतने पर बैडमिंटन स्टार श्रीकांत को दी बधाई
श्रीकांत ने फाइनल में कोरिया के ली ह्यून इल को शिकस्त दी.
  • फाइनल मुकाबला श्रीकांत ने 21-10, 21-5 से जीता
  • श्रीकांत का यह तीसरा सुपरसीरीज प्रीमियर खिताब
  • सेमीफाइनल में श्रीकांत ने वोंग विंग को हराया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क ओपन खिताब जीतने पर उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर किदांबी श्रीकांत को बधाई दी और कहा कि आपकी शानदार जीत से हर भारतीय गौरवान्वित और खुश महसूस कर रहा है.यह भी पढ़ें : नंबर-1 एक्लेक्सन को हराकर श्रीकांत ने किया बड़ा उलटफेर 

गौरतलब है कि श्रीकांत ने बेहद एकतरफा मुकाबले में डेनमार्क ओपन के फाइनल में कोरिया के ली ह्यून इल को सीधे गेम में हराकर अपना तीसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता. 

VIDEO:रैंकिंग पर नहीं रहता फोकस: श्रीकांत
इस साल इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले आठवें वरीय श्रीकांत ने ओडेंसे स्पोर्ट्स पार्क में अपने से 12 साल सीनियर ली को सिर्फ 25 मिनट में 21-10 21-5 से शिकस्त दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com