दक्षिण अफ्रीका के स्टार पैरालिंपियन और हत्या के संदिग्ध आस्कर पिस्टोरियस ने जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह अपने परिवार और अपनी मृतक प्रेमिका के लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए शुक्रगुजार हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रिटोरिया:
दक्षिण अफ्रीका के स्टार पैरालिंपियन और हत्या के संदिग्ध आस्कर पिस्टोरियस ने जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह अपने परिवार और अपनी मृतक प्रेमिका के लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए शुक्रगुजार हैं।
पिस्टोरियस के भाई द्वारा किए गए ट्वीट में उनके हवाले से लिखा गया, ‘‘उस प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद जिसने दोनों परिवारों के लिए प्रार्थना की, ऑस्कर।’’ पिस्टोरियस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के आरोप में वैलेंटाइन डे वाले दिन गिरफ्तार किया गया था और कल उन्हें जमानत मिली थी।
इस स्टार एथलीट को आठ दिन हिरासत में रहने और चार दिन की सुनवाई के बाद कल रिकार्ड 10 लाख रैंड (एक लाख 12 हजार 770 डॉलर) की जमानत पर रिहा किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं