विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2011

पीसीबी, राष्ट्रीय चयनकर्ता शोएब मलिक से नाखुश

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक के घरेलू टूर्नामेंट पेंटागुलर कप में नहीं खेलने के फैसले से राष्ट्रीय चयनकर्ता और पीसीबी काफी गुस्से में हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक के घरेलू टूर्नामेंट पेंटागुलर कप में नहीं खेलने के फैसले से राष्ट्रीय चयनकर्ता और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) काफी गुस्से में हैं। इस ऑलराउंडर ने यह कहते हुए पांच टीमों के टूर्नामेंट में पंजाब की टीम की अगुवाई की पेशकश को ठुकरा दिया था कि उन्होंने विश्व कप के दौरान भारतीय टीवी चैनल पर विशेषज्ञ के तौर पर काम करने के लिए प्रतिबद्धता दे दी है। पीसीबी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मलिक ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बता दिया था कि वह विश्व कप के दौरान प्रतिबद्धताओं के कारण पेंटागुलर कप में उपलब्ध नहीं रहेंगे। एक सूत्र ने कहा, चयनकर्ता इसलिए खुश नहीं थे, क्योंकि ज्यादातर शीर्ष खिलाड़ी विश्व कप में खेल रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट की चमक फीकी पड़ जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, शोएब मलिक, पीसीबी, नाराजगी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com