विज्ञापन
This Article is From May 17, 2017

शतरंज : भारत के हरिकृष्ण ने मास्को फिडे ग्रांप्री में एडम्स को हराया

भारत के अग्रणी शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्ण ने मास्को फिडे ग्रांप्री में इंग्लैंड के माइकल एडम्स को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की.

शतरंज : भारत के हरिकृष्ण ने मास्को फिडे ग्रांप्री में एडम्स को हराया
प्रतीकात्‍मक फोटो
मॉस्को: भारत के अग्रणी शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्ण ने मास्को फिडे ग्रांप्री में इंग्लैंड के माइकल एडम्स को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की. काले मोहरों से खेल रहे भारतीय खिलाड़ी ने मंगलवार रात हुई बाजी की आक्रामक शुरुआत की. उनके आक्रामक खेल का एडम्स के पास कोई जवाब नहीं था. मैच के बाद हरिकृष्ण ने कहा, "शुरुआत में कुछ गलत चालें चलने के बाद एडम्स ने मुझे अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. वहां से मैं अपनी स्थिति को और बेहतर करता चला गया और जीत हासिल की."

इसी जीत के साथ विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने एडम्स के खिलाफ इस साल अपना अपराजित अभियान जारी रखा है. उन्होंने इस साल एडम्स पर लगातार दो जीत हासिल की हैं. एक जीत, तीन ड्रॉ और पांच हार के बाद हरिकृष्ण के 2.5 अंक हो गए हैं और वह 13वें स्थान पर आ गए हैं. हरिकृष्ण अपना अगला मुकाबला ग्रीक के बोरिस गेरफ्लैंड के खिलाफ खेलेंगे। यह इलिट टूर्नामेंट होगा जिसे जीत हरिकृष्ण कैंडिडेट टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com