विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2022

ऑस्कर में इस बार भारत की नुमाइंदगी करेगी गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’, जानिए पिछले 10 साल में किन फिल्मों ने बनाई इस लिस्ट में जगह

इस बार भारत की ओर से गुजराती भाषा की फिल्म 'छेलो शो' को नॉमिनेट किया गया है. हालांकि इस साल 'कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' जैसी बड़ी सफलता हासिल करने वाली फिल्मों को लेकर काफी उम्मीदें लगाई गई थीं.

ऑस्कर में इस बार भारत की नुमाइंदगी करेगी गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’, जानिए पिछले 10 साल में किन फिल्मों ने बनाई इस लिस्ट में जगह
जानें 10 साल में कौन सी फिल्में ऑस्कर के लिए हुई हैं नॉमिनेट
नई दिल्ली:

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड यानी ऑस्कर अवार्ड को लेकर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार भारत की ओर से गुजराती भाषा की फिल्म 'छेलो शो' को नॉमिनेट किया गया है. हालांकि इस साल 'कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' जैसी बड़ी सफलता हासिल करने वाली फिल्मों को लेकर काफी उम्मीदें लगाई गई थीं. बता दें कि बीते साल में हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों को उनकी अच्छी कहानी और फिल्मांकन के आधार पर ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नॉमिनेशन मिलता रहा है.

बीते दस साल में हिंदी फिल्मों की बात करें तो साल 2017 में राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'न्यूटन' को विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री मिली थी. वहीं 2019 में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'गली बॉय' को ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नॉमिनेट किया गया था. रणवीर की इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में इस सम्मानित अवार्ड के लिए भेजा गया था.

इसके अलावा 2021 में तमिल भाषा की बेहतरीन फिल्म 'पेबल्स' को ऑस्कर के लिए भेजा गया था. 2020 में मलयालम भाषा की फिल्म जल्लीकट्टू, 2018 में असमिया भाषा की फिल्म विलेज रॉकस्टार, 2016 में विसरणाई, 2015 में फिल्म कोर्ट, जो कि हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी, भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई. साल 2014 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म लायर्स डाइस और 2013 में फिल्म द गुड रोड को ऑस्कर्स के लिए भारत की ओर भेजा गया था. 

शाहरुख खान और गौरी खान बच्‍चों के साथ आए नजर  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India's Selection For The Oscars In Last Ten Years, ऑस्कर के लिए भारत की एंट्री, Chello Show, India Oscar Entry 2022, Indian Movies Nominated For Oscar 2022, Oscar Award Winners In India, Which Indian Film Got Oscar Award?, 2 Oscar Winner In India, Oscar Winning Indian Actors, First Indian To Win Oscar, How Many Indian Actor Won Oscar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com