भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा. (फाइल फोटो)
- घोषाल ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में कुश कुमार को हराया
- जोशना चिनप्पा ने तन्वी खन्ना को शिकस्त दी
- दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:
शीर्ष वरीयता प्राप्त सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने फिर से राष्ट्रीय चैंपियन बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाते हुए 74वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. विश्व में 27वें नंबर के घोषाल ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में कुश कुमार को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया. उन्हें रिकॉर्ड 12वां राष्ट्रीय खिताब जीतने के लिए शनिवार को यहां होने वाले फाइनल में महेश मंगांवकर की चुनौती से पार पाना होगा. मंगांवकर ने एक अन्य सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हरिंदर पाल सिंह संधू को 9-11, 11-3, 11-7, 8-11, 12-10 से हराया.
यह भी पढ़ें : स्क्वैश में धूम मचा रहीं क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका कर चुकी हैं मॉडलिंग, ग्लैमरस PICS
VIDEO: स्क्वैश में इतिहास रचने वाली चिनप्पा−पल्लीकल से बातचीत
जोशना ने तन्वी को हराया
महिला एकल वर्ग में जोशना चिनप्पा ने 15वीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. तमिलनाडु की इस खिलाड़ी ने तन्वी खन्ना को 11-3, 11-7, 11-5 से शिकस्त दी. फाइनल में उनका सामना लक्ष्य राघवेंद्र से होगा. जिन्हें उर्वशी जोशी पर 6-11, 14-12, 11-4, 11-1 से जीत दर्ज करने के लिए चार गेम तक जूझना पड़ा था. दोनों वर्गों के फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं