विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2017

शादी से पहले टीके की रस्‍म में पहलवान योगेश्‍वर दत्त ने लिया केवल एक रुपया

शादी से पहले टीके की रस्‍म में पहलवान योगेश्‍वर दत्त ने लिया केवल एक रुपया
प‍हलवान योगेश्‍वर दत्त (फाइल फोटो)
सोनीपत: ओलंपिक पदक विजेता योगेश्‍वर दत्त बेहद सादगी से शादी की सगाई के गवाह बन गए. शनिवार दोपहर योगेश्‍वर दत्त को सगाई का टीका किया गया. सगाई भारतीय रीति रिवाज के अनुसार की गई जिसमें दहेज न लेने देने का योगेश्‍वर के परिवार ने नमूना पेश किया. सगाई की रस्म एक रुपये से की गई.

गौरतलब है कि योगेश्‍वर दत्त की शादी खरखौदा के गांव हुमायुपुर निवासी जयभगवान शर्मा की सुपुत्री शीतल से हो रही है. शर्मा आढ़ती का काम करते हैं और वे काफी लंबे समय से राजनैतिक पृष्ठ भूमि से जुड़े हुए हैं. सगाई की रस्म क्रिया के अवसर पर दत्त को विवाहित जीवन की बधाई देने वालों का तांता लग गया.

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, ओलि‍म्पि‍क रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, पहलवान बंजरग, नरसिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय कोच अनूप दहिया सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पहलवान योगेश्‍वर दत्त, योगेश्‍वर दत्त की शादी, टीके की रस्‍म, Yogeshwar Dutt, Yogeshwar Dutt Marriage, Re 1 Dowry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com