विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

अब इस ओलंपियन और सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन पर लगा बलात्कार का आरोप

क्रिकेटर मोहम्मद शमी का मसला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और खिलाड़ी पर इस तरह के आरोप चौंकाते हैं

अब इस ओलंपियन और सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन पर लगा बलात्कार का आरोप
सौम्यजीत घोष
  • मोबाइल क्यों स्विच ऑफ है सौम्यजीत?
  • पहले शमी...अब सौम्यजीत!
  • पीड़िता को मिलेगा इंसाफ?
नई दिल्ली: एक 18 साल की लड़की ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी और ओलंपियन सौम्यजीत घोष के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है. इस लड़की ने आरोप लगाया है कि सौम्यजीत ने उनके साथ शादी का वादा किया था. और पिछले तीन साल के दौरान उनके साथ कई बार बलात्कार किया. सौम्यजीत घोष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है. सौम्याजीत को अर्जुन अवार्ड भी मिला हुआ है. 
  लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए उनकी सौम्यजीत के साथ मुलाकात हुई थी. और वह कई बार इस ओलंपियन से मिलीं. इस शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बारासात में सौम्यजीत घोष के आवास पर उनके माता-पिता की अनुपस्थिति में उनसे मिलती थीं. साथ ही,  वह सिलीगुड़ी में भी घोष के मकान पर उनसे मिलीं

यह भी पढ़ें:  इस अंदाज में यूकी भांबरी ने मियामी ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया

शिकायत के अनुसार वह गर्भवती भी हो गईं और उन्हें गर्भपात कराना पड़ा था. लड़की ने आरोप लगाया कि उन्होंने घोष के साथ इसलिए संबध बनाए क्योंकि उसने उनके साथ 18 साल आयु पूरी होने पर शादी का वादा किया था. लड़की के पिता ने कहा कि घोष मेरी बेटी की अनदखी कर रहा है. ऐसे में हमारे पास उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है. बारासात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि हमें टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत बनर्जी ने कहा कि हमें टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष के खिलाफ शिकायत मिली है. और हमने जांच शुरू कर दी है. लेकिन इस बाबत विस्तार से जानकारी नहीं दी जा सकती.

VIDEO:  नॉर्थ-ईस्ट में फुटबॉल तेजी से फलफूल रही है
पुलिस ने सौम्यजीत घोष के खिलाफ आपराधिक साजिश, महिला की बिना सहमति के गर्भपात कराना और धोखाधड़ी के आरोप दर्ज किए हैं. बता दें कि सौम्यजीत घोष सबसे कम उम्र के नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soumyajit Ghosh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com