फुटबॉल क्लब मुम्बई एफसी के मिडफील्डर निशान्त मेहरा डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
फुटबॉल क्लब मुम्बई एफसी के मिडफील्डर निशान्त मेहरा डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है। आई-लीग के कार्यकारी अधिकारी सुनंदो धर ने कहा कि निशान्त का 'ए' नमूना पॉजीटिव पाया गया है। धर ने बताया, "निशान्त के 'बी' नमूने का रिजल्ट गुरुवार को आएगा। अगर उनका 'बी' नमूना भी पॉजीटिव आता है तो उन पर दो वर्ष का प्रतिबन्ध लग सकता है।" मिडफील्डर निशान्त को टेट्राहाड्रोकैनाबिनॉल लेने का दोषी पाया गया है जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की सूची में प्रतिबन्धित है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
निशांत, फुटबॉल, टूर्नामेंट