न्यूजीलैंड की टीम ने चेपॉक स्थित एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व-2011 के अपने पहले मुकाबले में केन्याई टीम को हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
न्यूजीलैंड की टीम ने रविवार को चेपॉक स्थित एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व-2011 के अपने पहले मुकाबले में केन्याई टीम को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्या की शुरुआत अच्छी नही रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ओबान्दा का विकेट 14 के योग पर गिरा। केन्या ने 15 ओवरों में महज 48 रनों पर अपने चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए जिससे पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। सेरेन वाटर्स ने 42 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। हामिश बैनेट ने वाटर्स को पगबाधा आउट किया। वाटर्स का विकेट 40 के योग पर गिरा। स्टीव टिकोलो दो रन के निजी योग पर बैनेट के शिकार हुए। टिकोलो का विकेट 42 के योग पर गिरा। शानदार फॉर्म में दिख रहे कोलिन्स ओबयुआ 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर चलते बने। ओबयुआ को बैनेट ने पगबाधा आउट किया। ओबयुआ का विकेट 44 के योग पर गिरा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्वकप, न्यूजीलैंड, केन्या, क्रिकेट मैच