51-वर्षीय रूमा चटर्जी नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जूनियर टीम को प्रशिक्षण दे रही थीं और उनके पीछे मोटरसाइकिल पर चल रही थीं। इस दौरान वह तेज गति से जा रही एक कार की चपेट में आ गईं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:
भारत की साइकलिंग कोच रूमा चटर्जी की मंगलवार सुबह नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नलगढ़ा गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि 51-वर्षीय चटर्जी एक्सप्रेस-वे पर 20 जूनियर टीम सदस्यों को प्रशिक्षण दे रही थीं और उनके पीछे मोटरसाइकिल पर चल रही थीं। इस दौरान वह तेज गति से जा रही एक कार की चपेट में आ गईं।
भारतीय साइकलिंग महासंघ की मुख्य कोच को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार चालक वाहन को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। सहायक कोच भीम सिंह दहिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोलकाता निवासी चटर्जी भारतीय टीम के स्विटजरलैंड दौरे से पहले राष्ट्रीय शिविर में शामिल थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं