विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण : सोनू सूद

नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण : सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनता सोनू सूद (फाइल फोटो)
  • नरसिंह पर प्रतिबंधित दवा 'स्टेरॉयड' के सेवन का आरोप लगा है
  • 74 किलोग्राम भारवर्ग में नरसिंह ने ओलिंपिक टिकट हासिल किया था
  • सोनू ने कहा, नरसिंह काफी प्रतिभाशाली पहलवान हैं, खबर से निराशा हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 में दबंग दिल्ली टीम के ब्रांड एम्बेसेडर और बॉलीवुड अभिनता सोनू सूद ने भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के डोप टेस्ट में नाकाम होने की घटना को बेदह निराशाजनक करार दिया। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर सोनू सूद ने कहा कि एक काबिल पहलवान का इस तरह से डोप टेस्ट में नाकाम होना बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

सोनू सूद ने प्रो कबड्डी लीग के दिल्ली चरण के पहले दिन अपनी टीम की जीत के बाद कहा, 'मुझे इसकी जानकारी आपसे हो रही है। अगर वाकई ऐसा हुआ तो यह बेहद निराशाजनक है। नरसिंह काफी प्रतिभाशाली पहलवान हैं और उन्हें रियो ओलिंपिक में पदक का दावेदार माना जा रहा था।'

बता दें कि नरसिंह पर प्रतिबंधित दवा 'स्टेरॉयड' के सेवन का आरोप लगा है। इस कारण भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने नरसिंह के रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने पर फिलहाल रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि एक पहलवान डोप टेस्ट में फेल हो गया है, हालांकि उन्होंने नरसिंह का नाम नहीं लिया।

पिछले साल लास वेगास में हुए विश्व चैम्पियनशिप की 74 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर नरसिंह ने ब्राजील में अगले माह होने वाले ओलिंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था। वह रियो का टिकट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पांच जुलाई को नरसिंह का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सोनीपत स्थित क्षेत्रीय जांच केंद्र पर आकस्मिक डोप टेस्ट किया था।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग, दबंग दिल्ली, बॉलीवुड, सोनू सूद, पहलवान नरसिंह पंचम यादव, डोप टेस्ट, Narsingh Yadav, Dope Test, Sonu Sood, Bollywood, Pro Kabaddi Laegue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com