भारत के शीर्ष कार रेसर नारायण कार्तिकेयन ने यहां सिल्वरस्टोन सर्किट पर अपने करियर के पहले ऑटो जीपी खिताब पर कब्जा कर लिया। कार्तिकेयन का अपनी नई टीम, सुपरनोवा के साथ यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिल्वरस्टोन:
भारत के शीर्ष कार रेसर नारायण कार्तिकेयन ने सिल्वरस्टोन सर्किट पर अपने करियर के पहले ऑटो जीपी खिताब पर कब्जा कर लिया।
सीरीज के चौथे चरण के रेस में आखिरी रेस में सबसे आगे चल रहे घिंजई मोटरस्पोर्ट्स क्लब के रेसर केविन जियोवेसी को रेस के अंतिम तथा 14वें लैप के दौरान पिट में रुकने के कारण एक मिनट की पेनाल्टी लगाई गई, जिसके बाद कार्तिकेयन को रेस का विजेता घोषित किया गया।
ऑटो जीपी के नियमानुसार कार रेसरों को रेस के दौरान अपने अनिवार्य विश्राम के लिए तीसरे और अंतिम से एक लैप पूर्व पहले पिट में रुकने की इजाजत है। पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर कार्तिकेयन का अपनी नई टीम, सुपरनोवा के साथ यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कार्तिकेयन ने कहा, अंतत: मुझे एक जीत मिल ही गई। क्वालीफाइंग तथा अभ्यास रेस के दौरान कार बहुत उम्दा चल रही थी और हमने रेस के दौरान अपनी गति बनाए रखी। पूरी रेस के दौरान मैं सबसे आगे रहा, लेकिन जियोवेसी आखिरी रेस में आगे निकल गए। जियोवेसी ने अंतिम लैप में पिट में रुककर गलती कर दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं