विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चोट से उबरकर डेविस कप में वापसी करने को तैयार हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड:
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चोट से उबरकर डेविस कप में वापसी करने को तैयार हैं। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या से जूझ रहे नडाल को हाल में वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हम वतन डेविड फेरर के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा था। स्पेन की डेविस कप टीम में नडाल के अलावा विश्व के छठीं वरीयता प्राप्त फेरर, नौवीं वरीयता प्राप्त फर्नान्डो वर्दास्को और 41वीं वरीयता प्राप्त फेलिसियानो लोपेज को शामिल किया गया है। डेविस कप के विश्व ग्रुप मुकाबले में स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। डेविस कप मुकाबले चार मार्च से खेले जाएंगे। नडाल का डेविस कप के एकल स्पर्धा में 14-1 का रिकॉर्ड रहा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नडाल, डेविस कप, वापसी