विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

करियर लंबा करने के लिए टेनिस का महानतम खिलाड़ी नहीं लेगा फ्रेंच ओपन में हिस्सा

फेडरर पिछले साल चोटों से जूझने के कारण इस सीजन काफी संभल कर खेल रहे हैं. फेडरर पिछले सीजन घुटने और पीठ की चोटों से ग्रस्त थे और घुटने की सर्जरी के चलते वे फ्रेंच ओपन के साथ साथ 2016 में रिओ ओलंपिक्स और यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाए थे.

करियर लंबा करने के लिए टेनिस का महानतम खिलाड़ी नहीं लेगा फ्रेंच ओपन में हिस्सा
रॉजर फेडरर फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे
टेनिस के महानतम खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने घोषणा कर दी है की वो 22 मई से शुरू हो रहे साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे. 35 वर्षीय फेडरर ने ये निर्णय एटीपी टूर पर अपने करियर को लंबा करने की वजह से लिया है. रिकॉर्ड 18 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर आगामी विंबलडन और यूएस ओपन के लिए ग्रास कोर्ट और हार्ड कोर्ट पर तैयारियों में अपना पूरा दमखम लगाना चाहते हैं. फेडरर पिछले साल भी फ्रेंच ओपन नहीं खेले थे. 2016 में आयोजित हुए इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में स्विट्ज़रलैंड का ये महारथी चोट के चलते नहीं खेल पाया था. विश्व नंबर 5 फेडरर सिर्फ एक बार ही फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं. 2009 में उन्होंने रोलां-गेर्रोस पर सफलता हासिल करी थी जबकि वे 4 बार उपविजेता रह चुके हैं.
 
roger federer afp

Photo Credit: AFP


पिछले साल चोटों से जूझने के चलते बरत रहे हैं कौताही

फेडरर पिछले साल चोटों से जूझने के कारण इस सीजन काफी संभल कर खेल रहे हैं. फेडरर पिछले सीजन घुटने और पीठ की चोटों से ग्रस्त थे और घुटने की सर्जरी के चलते वे फ्रेंच ओपन के साथ साथ 2016 में रिओ ओलंपिक्स और यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाए थे. हालाँकि इस सीजन फेडरर कोर्ट पर धमाकेदार वापसी करते हुए तीन खिताब चुके हैं. 2017 की शुरुआत उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतकर करी. ये उनका पांच साल में पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल था. इसके बाद इंडियन वेल्स और मिआमी ओपन टूर्नामेंट्स जीतते हुए उन्होंने अपने पुराने फॉर्म में आने का प्रमाण दिया.
 
rafael nadal happy afp

Photo Credit: AFP


फेडरर की गैरमौजूदगी में नडाल बने खिताब के और भी प्रबल दावेदार

'किंग ऑफ़ क्ले' के नाम से मशहूर रफाएल नडाल वैसे तो पहले से ही फ्रेंच ओपन 2017 जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन फेडरर जैसे चिर-प्रतिद्वंदी की गैरमौजूदगी ने उनके जीतने की संभावनाएं और बढ़ा दी हैं. स्पेन के विश्व नंबर 4 खिलाडी नडाल रिकॉर्ड दसवें फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में हैं और इसकी तैयारी में वे लगातार तीन क्ले-कोर्ट टाइटल जीत चुके हैं. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे नडाल अगर फ्रेंच ओपन 2017 जीत जाते हैं तो उनके नाम 15 ग्रैंड स्लैम खिताब हो जायेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रॉजर फेडरर, फ्रेंच ओपन, यूएस ओपन, रोलां-गेर्रोस, रफाएल नडाल, टेनिस, विंबलडन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com