विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को लॉरेस खेल पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अबूधाबी:
विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को लॉरेस खेल पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में बास्केटबॉल खिलाड़ी कोब ब्रायंट, मुक्केबाज मैनी पैक्यिनो और बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी आंद्रेस एनिस्टा तथा लियोनेल मेसी शामिल थे। नडाल ने पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बल्डन का खिताब अपने नाम किया था। अमेरिका की एल्पाइन स्की रेसर लिंड्से वोन को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऊंची कूद की ब्लांका व्लासकी, सेरेना विलियम्स और हाल ही में आस्ट्रेलियन ओपन एकल महिला खिताब जीतने वाली बेल्जियम की टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स के नाम शामिल थे। पिछले वर्ष फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन स्पेन की टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नडाल, खिलाड़ी, पुरस्कार