विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2011

मैक्ग्राथ का औसत बिगाड़ने उतरेंगे मुरलीधरन

आखिरी विश्वकप खेलने जा रहे श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन ऑस्ट्रेलिया के मैक्ग्राथ के 71 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ ही उनका औसत भी बिगाड़ना चाहेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: अपना आखिरी विश्वकप खेलने जा रहे श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ के 71 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ-साथ उनका औसत भी बिगाड़ना चाहेंगे। मैक्ग्राथ ने विश्वकप में 39 मैचों में 18.19 के औसत से कुल 71 विकेट चटकाए हैं, जबकि मुरलीधरन के नाम 31 मैचों में 19.69 के औसत से 53 विकेट दर्ज हैं। सबसे अच्छा औसत वाले खिलाड़ियों की सूची में मुरली तीसरे क्रम पर हैं। पाकिस्तान को 1992 विश्व कप खिताब दिलाने वाले इमरान खान ने 28 मैचों में 19.26 के औसत से विश्वकप में 34 विकेट चटकाए हैं। मुरली को पहले इमरान को औसत की दौड़ में पछाड़ना है और फिर उनके निशाने पर मैक्ग्राथ होंगे। मुरलीधरन सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे क्रम पर हैं। उनसे ऊपर पाकिस्तान के वसीम अकरम (55) और मैक्ग्राथ हैं। मैक्ग्राथ का रिकॉर्ड तोड़कर विश्वकप से विदा होने की बात दोहराने वाले मुरली को अकरम के रिकॉर्ड की चिंता नहीं है, लेकिन उनके सामने 18 विकेट लेने की गंभीर चुनौती है। मैक्ग्राथ ने जहां दो मौकों पर पारी में पांच विकेट लिए हैं, वहीं मुरली ने तीन मौकों पर पारी में चार बल्लेबाजों को आउट करने का कारनामा किया है। इस लिहाज से दोनों के नाम एक-एक रिकॉर्ड है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्वकप, मुरलीधरन, मैक्ग्राथ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com