विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

वर्ल्ड एथलेटिक्स : इदरिस ने तोड़ा ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह के गोल्डन विदाई का सपना 

करियर की आखिरी 5 हजार मीटर रेस में फराह ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी लैप में इथोपियाई धावक इदरिस ने पिछड़ गए.

वर्ल्ड एथलेटिक्स : इदरिस ने तोड़ा ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह के गोल्डन विदाई का सपना 
ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह. (फाइल फोटो)
  • करियर के आखिरी 5000 मीटर रेस में फराह को रजत पदक
  • इथोपिया के मुक्तार इदरिस ने जीता स्वर्ण पदक
  • अमेरिका के पॉल किपकेमोई ने स्पर्धा का कांस्य पदक जीता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह के 'गोल्डन विदाई' का सपना इथोपिया के मुक्तार इदरिस ने तोड़ दिया. करियर की आखिरी 5000 मीटर रेस में फराह ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी लैप में इथोपियाई धावक इदरिस ने पिछड़ गए. फराह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.  

यह भी पढ़ें : बोल्ट के स्वर्णिम विदाई का सपना टूटा, करियर की आखिरी रेस पूरी नहीं कर सके दिग्गज एथलीट

पॉल किपकेमोई को कांस्य पदक
इदरिस ने 13 मिनट और 32 सेकंड में इस रेस को पूरा कर खिताब जीता. इसके साथ फराह ने 13 मिनट और 33 सेकंड में रजत और अमेरिका के पॉल किपकेमोई चेलीमो ने स्पर्धा का कांस्य पदक जीता.  इथोपिया के 23 वर्षीय एथलीट इदरिस के करियर का यह पहला विश्व खिताब है. उन्होंने फराह को चौथी बार विश्व खिताब जीतने से वंचित कर दिया. 

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स : उसेन बोल्‍ट के गोल्‍ड चूकने की जमैका की निराशा को मैकलियोड ने किया दूर

VIDEO: गोल्ड जीतने पर भी खुश नहीं सुंदर गुर्जर​



ट्रैक पर रोने लगे फराह
इरदिस ने जीत के बाद फराह को अपने अंदाज में सैलूट करके विदाई दी. रेस पूरी करने के बाद फराह भावुक हो गए और ट्रैक पर ही रोने लगे. इसके बाद इरदिस उनके पास आए और उन्हें सैल्यूट किया. फराह ने जैसे ही रेस पूरी की उन्होने विश्व चैंपियनशिप में 300 लैप्स भी पूरे कर लिए.

इनपुट: भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com