स्पेनिश फुटबॉल लीग में लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जोरदार फॉर्म में हैं। इन दोनों का करिश्मा शनिवार रात खेले गए में मुकाबले में साफ नजर आया। एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना की टीम के साथ लियोनेल मेस्सी पहले हाफ में मैदान पर नजर नहीं आए, इसका नतीजा ये हुआ है कि उनकी टीम कोई गोल नहीं बना सकी।
दूसरे हाफ में फर्नाडो टोरैस के गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने बढ़त हासिल कर ली। लेकिन ब्राजील स्ट्राइक नेमार ने बार्सिलोना को बराबरी दिलाई। करीब एक घंटे के बाद बार्सिलोना ने मेस्सी को मैदान में उतारा, टीम को जीत के लिए गोल की जरूरत थी। मेस्सी ने आते ही टीम की जरूरत को पूरा कर दिया। उनके गोल ने बार्सिलोना को जीत दिलाई और 3 अहम अंक भी। इस सीजन में बार्सिलोना ने अब तक अपने तीनों मैच जीत लिए हैं।
वहीं स्पेनिश लीग के एक दूसरे मैच में रियाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा दिखा। इस्पेनियोल के खिलाफ़ 7वें मिनट में भी क्रिस्टियो रोनाल्डो ने पहला गोल दाग दिया। इसके बाद रोनाल्डो ने पेनल्टी किक पर दूसरा गोल दागा। मैच के 20वें मिनट तक पहुंचते पहुंचे रोनाल्डो ने स्पेनिश लीग में अपनी 32वीं हैट्रिक जमा दी। करीम बेंजिमा ने रियाल मैड्रिड के लिए चौथा गोल दागा।
दूसरे हाफ में क्रिस्टिआनो रोनाल्डो को रोकना आसान नहीं था और अपने चौथे गोल की बदौलत रोनाल्डो, रियाल मैड्रिड के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए। पर वे यहां भी रुके नहीं। उन्होंने मैच का पांचवां गोल दागा। रोनाल्डो ने मैड्रिड की ओर से खेलते हुए 230वां गोल दाग दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बार्सिलोना, लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, स्पेनिश फुटबॉल लीग, रियाल मैड्रिड, Lionel Messi, Barcelona, Ronaldo, Real Madrid