विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2012

मैरीकाम सहित आठ मुक्केबाज एशियाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

मैरीकाम सहित आठ मुक्केबाज एशियाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकाम ने गुरुवार को मंगोलिया के उलनबटोर में छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगोलिया की नंदीनसेटसेग ममागमारदुल को 14-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकाम ने गुरुवार को मंगोलिया के उलनबटोर में छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगोलिया की नंदीनसेटसेग ममागमारदुल को 14-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे भारत की आठ मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंच गयी हैं।

अब मैरीकाम का सामना 24 मार्च को सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलीस केट अपारी से होगा। मंदाकिनी चानू 57 किग्रा में किल ओक किम से 17-31 से हार गयी। 69 किग्रा में मोनिका सौन ने कजाखस्तान की मोलदिर बाजारबायेवा को 16-14 से परास्त किया।

पूजा रानी ने 75 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की उंद्रम अर्देनसोयोल को 28-6 से हराया और अब सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत सु रिम पाएक से होगी। भारतीयों में पिंकी जांगड़ा (48 किग्रा), सोनिया लाठेर (54 किग्रा), सरिता देवी (60 किग्रा), भाग्यवती काचारी (81 किग्रा) और कविता चाहल (85 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marricom, Boxing Qualifiers, Asian Tournament, मैरीकॉम, एशिया टूर्नामेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com