भारत के सुपरहेवीवेट मुक्केबाज मंजीत सिंह शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुइयांग:
भारत के सुपरहेवीवेट मुक्केबाज मंजीत सिंह शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।
वर्ष 2012 के सीनियर नेशनल में कांस्य पदक जीतने वाले मंजीत ने 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गुरुवार को फाइनल में जगह बनाई।
मंजीत (21 साल) ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के येरमेक उसेनेव को हराया और फिर सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी वांग झी बाओ को पराजित किया। मंजीत को फाइनल में चीन की बी टीम के खिलाड़ी अकीपर यूसुफ से भिड़ना है।
इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के अन्य खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इनमें सुनील कुमार (52 किलोग्राम) और अजय कुमार (56 किलोग्राम) शामिल हैं।
इन दोनों मुक्केबाजों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मिडिल वेट मुक्केबाज जयदीप को भी सेमीफाइनल में चीन के चाओ जी. के हाथों हार मिली। जयदीप को भी कांस्य पदक मिला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं