महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने कोलिन फ्लेमिंग और जोनाथन मैरे की ब्रिटिश जोड़ी पर मिली कड़ी जीत से एगोन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने कोलिन फ्लेमिंग और जोनाथन मैरे की ब्रिटिश जोड़ी पर मिली कड़ी जीत से एगोन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को पांचवें वरीय प्रतिद्वंद्वी को 7-6, 4-6, 10-4 से हराने में एक घंटा 32 मिनट लगे। अब अंतिम चार में भूपति-बोपन्ना की जोड़ी की भिड़ंत अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगी।
ब्रिटिश जोड़ी पर शुरुआती सेट में टाईब्रेकर से बढ़त बनाने वाली भूपति-बोपन्ना की जोड़ी अगले सेट में प्रतिद्वंद्वियों को रोकने में असफल रही। फ्लेमिंग और मैरे ने चार ब्रेकप्वाइंट में से दो को अंक में तब्दील कर दूसरा सेट हासिल किया, जिसमें भारतीय केवल तीन में से केवल एक को ही अंक में तब्दील कर सके। निर्णायक सेट में भूपति-बोपन्ना ने संभलकर खेलते हुए अगले दौर में जगह बना ली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेश भूपति, रोहन बोपन्ना, एगोन टेनिस चैंपियनशिप, Mahesh Bhupathi, Rohan Bopanna, Aegon Championships