विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2014

सचिन ने कहा, लार्ड्स टेस्ट में भारत की जीत की भविष्यवाणी की थी

सचिन ने कहा, लार्ड्स टेस्ट में भारत की जीत की भविष्यवाणी की थी
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर संपन्न दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पहले दिन का खेल देखने के बाद भारतीय जीत की भविष्यवाणी की थी।

तेंदुलकर लंदन में थे और उन्होंने अपने बेटे अर्जुन के साथ पहले दिन का खेल देखा। उन्होंने कहा कि युवा टीम के 'शानदार' प्रदर्शन ने पूरे देश का हौसला बढ़ा दिया।

तेंदुलकर ने एनडीटीवी से कहा, 'मैं बेहद खुश हूं, यह शानदार प्रदर्शन था।' उन्होंने कहा, 'जब टेस्ट मैच शुरू हुआ तो मैं पहले दिन लंदन में था। मैंने पहले दिन का खेल देखा और अपने बेटे अर्जुन से कहा कि हमारा पलड़ा भारी है। मैंने कहा कि अगर इंग्लैंड पहली पारी में बेहद शानदार बल्लेबाजी करता है तो उनके पास मौका होगा, नहीं तो हम यह टेस्ट जीतेंगे।'

इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे खुशी है कि ऐसा की हुआ, क्योंकि पूरा देश शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने पर नजरें टिकाए बैठा था।' भारत ने कल इंग्लैंड को 95 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, लॉर्ड्स टेस्ट, लॉर्ड्स में भारत की जीत, इंग्लैंड बनाम भारत, Sachin Tendulkar, Lords Test, India Vs England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com