रिवाल्डो ने कहा कि मौका मिला तो मैं मेसी के साथ मैच खेलना चाहूंगा (फाइल फोटो)
- कहा, मेसी के साथ मैच खेलना चाहूंगा
- मैं मेसी और रोनाल्डो को दे सकता हूं चुनौती
- 74 मैचों में रिवाल्डो ने दागे थे 35 गोल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जनेरो:
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रिवाल्डो ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बताया है. रिवाल्डो ने कहा कि अगर मौका मिले, तो वह भी मेसी के साथ खेलना चाहेंगे. 'गोल डॉट कॉम' को दिए बयान में बार्सिलोना के साथ दो बार स्पेनिश लीग खिताब जीतने वाले आक्रामक मिडफील्डर रिवाल्डो ने कहा, "मैं मेसी के साथ मैच खेलना चाहूंगा. यह शानदार होगा. वर्तमान में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं."
यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी की प्रतिमा के साथ दूसरी बार हुई तोड़फोड़
रिवाल्डो ने कहा कि उनके समय में फुटबॉल का खेल बहुत मुश्किल था और कहीं न कहीं इस खेल के स्तर तक पहुंचने में वर्तमान की पीढ़ी पीछे रही है. उन्होंने कहा, "मेरे समय में आज की तुलना में कई अच्छे खिलाड़ी हुआ करते थे, जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनौती दे सकते थे. फीगो, डेल पिएरो और टोट्टी जैसे खिलाड़ी."
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड रिवाल्डो ने कहा कि आज आप कुछ गिने चुने के खिलाड़ियों के बारे में ही सुनते हैं. उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि मैं मेसी और रोनाल्डो को चुनौती दे सकता हूं, क्योंकि मेरे समय में फुटबाल का खेल बहुत मुश्किल था." ब्राजील के लिए 45 वर्षीय रिवाल्डो ने 1993 से 2003 के बीच 74 मैच खेले और 35 गोल दागे. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं