विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2016

फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस ने करियर स्लैम पूरा किया, सानिया-डॉडिग को हराकर मिक्स्ड डबल्स जीता

फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस ने करियर स्लैम पूरा किया, सानिया-डॉडिग को हराकर मिक्स्ड डबल्स जीता
नई दिल्ली: फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया। लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने इस जीत के साथ ही करियर स्लैम पूरा किया। पेस और हिंगिस ने पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के अलावा इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था और इस तरह से वे करियर स्लैम पूरा करने में सफल रहे।

टाई-ब्रेकर में गए मुकाबले में पेस-हिंगिस ने भारत की सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डॉडिग की जोड़ी को 4-6, 6-4 और 10-8 से हराया। ये पेस का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। मैच के पहले सेट से ही दोनों भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे को जोरदार टक्कर देते दिखे। पहले सेट में एक पल 4-4 की बराबरी पर मैच चला गया। यहां सानिया-डॉडिग की जोड़ी ने लगातार दो गेम जीते और सेट 4-6 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में पेस का सर्व शानदार रहा और वापसी करते हुए पेस-हिंगिस की जोड़ी ने 5-3 की बढ़त बना ली और सेट 6-4 से जीत लिया। टाई-ब्रेकर में भी मुकाबला बराबरी का देखा गया। यहां पेस-हिंगिस और सानिया-डॉडिग के टाई-ब्रेकर 5-5 की बराबरी पर स्कोर गया। पेस-हिंगिस ने टाई-ब्रेकर को 10 के मुक़ाबले 8 प्वाइंट्स से जीता और चैंपियन बन गए।

लिएंडर पेस के खाते में इस जीत के साथ ही 10 मिक्स्ड डबल्स करियर खिताब हो गए हैं। सानिया 3 मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत चुकी हैं, लेकिन यहां वो जीतने में नाकाम रही। सानिया ने 2014 में यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने जोड़ीदार ब्राज़ील के ब्रूनो सुआरेज के साथ जीता था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, मार्टिना हिंगिस, सानिया मिर्जा, इवान डॉडिग, फ्रेंच ओपन, टेनिस, Leander Paes, Martina Hingis, Sania Mirza, French Open, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com