विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

कर्स्टन ने दूसरे दिन पठान पर दिया खास ध्यान

भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने विश्वकप के लिए लगाए गए अभ्यास शिविर के दूसरे दिन यूसुफ पठान और आशीष नेहरा पर विशेष ध्यान दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने राष्ट्रीय अकादमी में विश्वकप के लिए लगाए गए चार दिवसीय अभ्यास शिविर के दूसरे दिन ऑलराउंडर यूसुफ पठान और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा पर विशेष ध्यान दिया। कर्स्टन ने अपने साथियों एरिक सिमन्स (गेंदबाजी कोच) और पैडी उपटन (मानसिक अनुकूलन कोच) के साथ सबसे पहले मैदान पर कदम रखा और वह आखिर तक वहां डटे रहे। कर्स्टन ने बल्लेबाजों के नेट अभ्यास पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि तेज गेंदबाज नेहरा पर भी विशेष गौर फरमाया। पठान की शॉर्ट पिच गेंदों के सामने कमजोरी को देखते हुए कर्स्टन ने उन्हें कुछ उछाल लेती गेंद कराई। उन्होंने इस विस्फोटक बल्लेबाज को तेज गेंदबाजों को खेलने के टिप्स भी दिए। बुधवार के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बाद गुरुवार को अधिक गंभीरता से अभ्यास किया गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचने के बाद पूरी भारतीय टीम ने नेट्स पर जाने से पहले लगभग 45 मिनट तक क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने नेट पर पहले अभ्यास किया और लगभग 40 मिनट तक उन्होंने बल्लेबाजी की। युवा विराट कोहली ने भी नेट्स पर पर्याप्त समय बिताया, लेकिन युवराज सिंह की टाइमिंग अब भी कुछ अच्छी नहीं दिख रही थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नेट पर अभ्यास करने के बाद एनसीए मैदान के दूसरे छोर पर हरभजन सिंह के साथ कर्नाटक क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों के सामने लंबे शॉट जमाने का अभ्यास किया। इस बीच सभी गेंदबाजों ने अभ्यास किया। मुनाफ पटेल को अच्छी तेजी और उछाल मिल रही थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, भारतीय टीम, अभ्यास सत्र, गैरी कर्स्टन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com