विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

सचिन पर नहीं, विश्व कप पर ध्यान दें : किरमानी

किरमानी ने कहा, "भारतीय टीम यदि सचिन को विश्व कप समर्पित करती है तो यह उनका बहुत बड़ा आदर होगा, लेकिन उनका ध्यान नहीं बंटना चाहिए।"
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतने की भावनाएं व्यक्त की थी, लेकिन पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टीम को इससे अपना ध्यान नहीं बंटाना चाहिए। भारत की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रहे सैयद किरमानी ने कहा, भारतीय टीम यदि सचिन को विश्व कप समर्पित करती है तो यह उनकी तरफ से बहुत बड़ा आदर होगा, लेकिन उनका ध्यान नहीं बंटना चाहिए। उन्होंने कहा, टीम का ध्यान सचिन पर नहीं बल्कि विश्व कप पर होना चाहिए। उन्हें देश की तरफ से खेलना अपना लक्ष्य रखना होगा। आप सचिन या धोनी के लिए नहीं खेलते हो। आप देश के लिए खेलते हो। भारतीय कप्तान धोनी, गौतम गंभीर और विराट कोहली उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने तेंदुलकर के लिये विश्व कप जीतने की बात कही थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 की विश्व ट्वेंटी-20 चैंपियन टीम के कोच रहे लालचंद राजपूत ने कहा कि विश्व कप जीतने से पहले इस तरह की भावनाएं व्यक्त करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए थी। विश्व कप जीतने के बाद वे उसे समपिर्त कर सकते हैं लेकिन अभी सभी का ध्यान विश्व कप जीतने पर होना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, सैयद किरमानी, भारत क्रिकेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com