विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2011

बेंगलुरु में क्रिकेट प्रशंसकों पर लाठीचार्ज

कर्नाटक में गुरुवार को क्रिकेट प्रशंसकों की अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: कर्नाटक में गुरुवार को क्रिकेट प्रशंसकों की अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वे विश्वकप क्रिकेट के तहत रविवार को बेंगलुरु में होने वाले भारत-इंग्लैंड मैच के लिए टिकट खरीदने आए थे। बताया जाता है कि तीन घंटे में ही 7,000 से अधिक टिक बिक गए थे। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच का टिकट खरीदने के लिए प्रशंसक बुधवार रात से ही स्टेडियम के टिकट काउंटर के बाहर खड़े हो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे तक जैसे ही काउंटर खुला, लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। सभी एक-दूसरे को धक्का देकर सबसे पहले काउंटर पर पहुंचना चाहते थे। टिकट खरीदने वाले इतनी बड़ी तादाद में थे कि तीन घंटे के अंदर 7,000 टिकट की बिक्री हो गई। काउंटर के बाहर 'टिकट बिक चुकी' का बोर्ड लगा देने के बावजूद सभी काउंटर की ओर बढ़ रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने कहा, "हम सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते। तीन घंटे में करीब 7,000 टिकट बिक गए।" चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, लाठीचार्ज, बेंगलुरु
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com