साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख पद से बर्खास्त कर दिए गए सुरेश कलमाडी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी चेतावनी दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख पद से बर्खास्त कर दिए गए सुरेश कलमाडी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी चेतावनी दी।
न्यायालय ने कलमाडी से कहा कि या तो वह भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष का पद छोड़ दें या अपने खिलाफ अदालती कार्रवाई का सामना करें।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एके सीकरी ने आईओए के दो अन्य अधिकारियों ललित भनोट और वी के वर्मा को भी इसी तरह की चेतावनी दी। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों में भनोट और वर्मा भी आरोपी हैं।
पीठ ने कहा ‘हम यह जानना चाहेंगे कि वह गरिमापूर्ण तरीके से पद छोड़ते हैं या अदालत उन्हें इस बाबत कारण बताओ नोटिस जारी करेगी कि आईओए अध्यक्ष के पद से उन्हें क्यों न हटा दिया जाए।’
पेशे से वकील राहुल मेहरा की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान कलमाडी और दो अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर यह चेतावनी दी गयी है। मेहरा ने आरोप लगाया था कि कलमाडी एवं दो अन्य अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वह इस साल अक्तूबर में होने वाले चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं, इसके मद्देनजर वे भारत की राष्ट्रीय खेल विकास संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। अदालत ने कलमाडी एवं अन्य से 25 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Suresh Kalmadi, IOA President Post, High Court Order, हाई कोर्ट आदेश, सुरेश कलमाड़ी, भारतीय ओलिंपिक संघ, अध्यक्ष पद