विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2012

ज्वाला गुट्टा ने लोकप्रियता में साइना नेहवाल को पीछे छोड़ा

ज्वाला गुट्टा ने लोकप्रियता में साइना नेहवाल को पीछे छोड़ा
ज्वाला गुट्टा लोकप्रियता सूची में अपनी साथी खिलाड़ी साइना नेहवाल को पीछे छोड़कर भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी बन गई है। सर्च इंजन गूगल के सर्वे ने इसका खुलासा किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा लोकप्रियता सूची में अपनी साथी खिलाड़ी साइना नेहवाल को पीछे छोड़कर भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी बन गई है। सर्च इंजन गूगल के सर्वे ने इसका खुलासा किया।

2010 राष्ट्रमंडल खेलों की युगल चैंपियन को साइना की तुलना में 80 हिट्स मिले, जबकि साइना के 64 हिट्स रहे, जिन्हें लंदन ओलिंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पिछले सात दिन में दोनों भारतीयों की तुलना 'गूगल इनसाइट फॉर सर्च' का इस्तेमाल कर किए जाने वाले सर्वे में की गई है। लेकिन ओवरऑल टेनिस महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा नेटीजन की पहली पसंद हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा 84 हिट्स मिले हैं।

जब भारतीय टेनिस टीम के अन्य सदस्य लिएंडर पेस, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना, सोमदेव देवबर्मन और विष्णु वर्धन से उनकी तुलना की गई, तो सानिया सबसे लोकप्रिय निकलीं। सानिया ने ज्वाला को 51-31 के अंतर से पछाड़ा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ज्वाला गुट्टा, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, Jwala Gutta, Saina Nehwal, Sania Mirza, Google Survey, गूगल सर्वे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com