विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

अमेरिकी ओपन स्क्वैश में जोशना ने दीपिका पल्लीकल को हराया

भारतीय राष्ट्रीय चैंपियन जोशना चिनप्पा ने अमेरिकी ओपन स्क्वैश के एकल वर्ग के पहले दौर में हमवतन और युगल जोड़ीदार दीपिका पल्लीकल कार्तिक को हराया.

अमेरिकी ओपन स्क्वैश में जोशना ने दीपिका पल्लीकल को हराया
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा. (फाइल फोटो)
फिलाडेल्फिया:

भारतीय राष्ट्रीय चैंपियन जोशना चिनप्पा ने अमेरिकी ओपन स्क्वैश के एकल वर्ग के पहले दौर में हमवतन और युगल जोड़ीदार दीपिका पल्लीकल कार्तिक को हराया. 13वीं वरीय जोशना ने पल्लीकल को 45 मिनट में 7-11, 11-8,11-8,11-9 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें : जोशना चिनप्पा और सौरव घोषाल नेशनल स्क्वैश चैंपियन बने

VIDEO: स्क्वैश में इतिहास रचने वाली चिनप्पा−पल्लीकल से बातचीत
दो महीने पहले ये दोनों खिलाड़ी चीन ओपन में भी आमने-सामने थीं. उस समय भी जोशना ने पांच गेम में मैच जीता था. जोशना अगले दौर में मिस्र की पांचवीं वरीय नोरान गोहर से भिड़ेंगीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com