जीतू राय से भारत को बड़ी उम्मीदें थीं...
म्यूनिख:
शीर्ष निशानेबाज जीतू राय सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप राइफल पिस्टल की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में विफल रहे. तेजस्विनी सावंत भी महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्वालिफाइंग अंक तक पहुंचने में असफल रहीं. जीतू ओवरॉल 10वें जबकि तेजस्विनी 15वें स्थान पर रहे. जीतू ने फाइनल्स में क्वालिफाई करने के लिए 581 अंक बनाए, वह अंतिम चार शॉट तक दौड़ में बने हुए थे लेकिन 57वें और 58वें शाट में बने नौ अंक अंत में अहम साबित हुए.
तुकी के तुगरूल ओजर क्वालिफाई करने वाले आठवें निशानेबाज रहे जिनका स्कोर 582 रहा. जीतू के साथी ओलिंपियन प्रकाश नानजप्पा और युवा अनमोल जैन 576 के समान स्कोर से क्रमश: 34वें और 36वें स्थान पर रहे.
महिलओं की राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में तेजस्विनी ने प्रोन पोजिशन में 200 में से 199 अंक जुटाए, लेकिन उनका 584 अंक का स्केार क्वालिफिकेशन के लिए काफी नहीं था क्योंकि वह 586 अंक से दो अंक से पिछड़ गईं. अन्य भारतीयों में एन गायत्री 38वें जबकि एलिजाबेथे सुसान कोशी 55वें स्थान पर रहीं. वहीं 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में नीरज कुमार 18वें, हरप्रीत सिंह 21वें जबकि ओलंपियन गुरप्रीत सिंह 31वें स्थान पर रहे थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं