गत चैम्पियन साइना नेहवाल इंडानेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरिज के पहले ही मुकाबले में इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानेत्री के हाथों हारने से बाल बाल बची।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता:
गत चैम्पियन साइना नेहवाल इंडानेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरिज के पहले ही मुकाबले में इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानेत्री के हाथों हारने से बाल बाल बची।
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना को 14वीं रैंकिंग वाली फानेत्री ने साइना के लिये खतरे की घंटी बजा दी। साइना ने सवा घंटे तक चले पहले दौर के मैच में आखिरकार 21-17, 27-29, 21-13 से जीत दर्ज की।
अब उसका सामना जापान की सायाका तकाहाशी और थाईलैंड की पोर्नतिप पी के बीच बुधवार को होने वाले मैच के विजेता से होगा।
दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने अच्छे स्मैश लगाये जबकि नेटप्ले में फानेत्री हावी रही। पहले गेम में फानेत्री 5-2 से आगे चल रही थी लेकिन जल्दी ही स्कोर 9-9 हो गया। इसके बाद साइना ने कुछ अच्छे स्मैश लगाये।
दूसरे गेम में फानेत्री ने 11-9 की बढ़त बना ली। स्कोर एक समय 15-15 भी हुआ लेकिन फानेत्री ने सही समय पर वापसी करके गेम जीत लिया।
निर्णायक गेम में हालांकि साइना ने अपना दबदबा बनाया। दमखम के मामले में वह अपनी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ी।
मिश्रिम युगल में तरूण कोना और अश्विनी पोनप्पा की 29वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 30वीं वरीयता प्राप्त प्रवीण जोर्डन और विता मारिसा को 21-18, 14-21, 25-23 से हराया।
अब उनका सामना पोलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त राबर्ट एम और नादियेदा जेइबा की जोड़ी से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं